पुरोला विधायक के विरोध में उतरा रवाईं जन एकता मंच
दलालों की दुकानें हुई बंद ,पुरोला का चौमुखी विकास मेरा संकल्प -दुर्गेश्वर लाल
मोरी– उत्तराखंड के सबसे ज्यादा चर्चित व विकास के नाम से जाने जाते पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। जिस रवाईं जन एकता मंच ने उन्हें 2016 में अपना निर्दलीय प्रत्याशी बनाया,14000 चौदह हजार वोटों से उनकी पूरे क्षेत्र में पहिचान बनाई, फिर उसी संगठन ने उन्हें 2022 में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में टिकट दिलाकर विधानसभा पहुँचाया , वही संगठन विधायक से नाराज नजर आ रहे हैं।संगठन के सयोंजक चंद्रमोहन ने कहा कि विधायक मोरी क्षेत्र में केवल भूमि पूजन कर रहे हैं लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है। पूर्व प्रमुख व भाजपा के कई पदों पर बने रहने वाले शीशपाल रावत ने कहा कि विधायक से पूरे आमजनमानस नाराज है उन्होंने सालरा गांव का जिक्र करते हुए कहा कि जब उस गांव में मंदिर विवाद हुआ तो विधायक ने आपसी तालमेल की बाजाय आपस में बांटने का काम किया।गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि गरीब घर का बेटा समझ कर हमने विधायक बनाया था आज वह केवल बायनबाजी कर रहा है विकास के नाम पर केवल लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा है कि पुरोला विधानसभा में चार साल में अन्य विधानसभाओं के मुकाबले सबसे ज्यादा काम हुआ है।करोडों रुपयों की लागत से सड़कें बनाई जा रही दर्जनों बन कर तैयार हो चुकी है।मोरी में डिग्री कालेज के भवन,अस्पताल का उच्चीकरण, पुरोला में 45 करोड़ की लागत का उपजिलाअस्पताल की बिल्डिंग, छात्राओं के लिये पहला होस्टल, महाविद्यालय में करोड़ों की लागत से ऑडोटोरियम,मोरी ,पुरोला नौगांव में दर्जनों सड़कें बनायी गयी है,फिर भी लोग विरोध कर रहे हैं।विधायक ने कहा कि जो लोग आजतक केवल दलाली कर रहे थे उन सबकी दुकानें बंद हो गयी हैं इस कारण वे बौखलाहट में लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

