भारी बरसात एवं दैवीय आपदा से हुए क्षतिग्रस्त सड़कों विद्युत एवं पेयजल लाइनों व संपर्क मार्गों को तत्काल खोला जाए – राकेश राणा
टिहरी – जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल का एक शिष्टमंडल मंडल जनपद की जिलाधिकारी से मुलाकात कर विगत माह लगातार हो रही भारी-वरसात से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग मोटर मार्ग विद्युत और और पेयजल लाइनों को शीघ्र सुचारु करने की मांग की है।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि विगत माह से हो रही भारी बरसात और देवीय आपदा से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
15 सितंबर 2025 की रात को हेंवल नदी में आए भारी बाढ़ और कई जगह भूस्खलन होने की वजह से तिमली सेरा के 12 परिवार सहित ग्राम चोम्पा के तिमलीसेरा आमसेरा,खाड़ी तोक के कई परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं , प्रताप नगर विकासखंड के पोखरी गांव में हुए भू धसाव से गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं
प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसरफ़ अली और देवेंद्र नौटियाल ,नवीन सेमवाल ने कहा कि सकलाना पट्टी में भी कई गांव देवीय आपदा की चपेट में आए उक्त क्षेत्रों में में बिजली पानी और पुल टूटने की वजह से आवागमन की व्यवस्था ठप हो गई है
जिला मुख्यालय नई टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग चंबा ,ऋषिकेश, देहरादून से कट जाने की वजह से मुख्यालय में दैनिक खाद्य सामग्री, दूध सब्जी आदि का अभाव होता जा रहा है ।
उक्त दैवीय आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व विभाग की टीम से तत्काल निरीक्षण करवा कर आवश्यक खाद्य सामग्री के साथ बिजली पानी दूरसंचार की व्यवस्थाएं कराई जाए।
ज्ञापन देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरारी लाल खंडवाल प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली,प्रदेश कांग्रेस के सदस्य देवेंद्र नौटियाल
युवा कांग्रेस टिहरी विधानसभा के अध्यक्ष नवीन सेमवाल आदि लोग मौजूद थे।

