ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष बने सतवीर रावत
उतरकाशी (ब्रह्मखाल ) – जनपद उत्तरकाशी में पंचायत विकास अधिकारी एसोशिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन ब्रह्मखाल में आयोजित किया गया । सम्मेलन में पूरे जनपद के ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया। संगठन को मजबूती के लिए जनपद स्तरीय चुनाव किया गया ।
जिसमें ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष सतवीर सिंह रावत को निर्वाचित किया गया। तथा महामंत्री हरि सिंह राणा उपाध्यक्ष भगवान सिंह राणा कुलदीप सिंह रावत कोषाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह चौहान मीडिया प्रभारी प्रदीप असवाल महिला उपाध्यक्ष नीता राणा निशा रावत तथा प्रांतीय प्रतिनिधि विजय कुमार टम्टा प्रमोद चंद रमोला सचिव अमित राणा चंदन राणा संगठन मंत्री आनंद सिंह राणा मनोहर सिंह रावत जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण चंद्र बहुगुणा सहायक विकास अधिकारी , प्रताप सिंह चौहान तथा सहायक विकास अधिकारी रुचि,रंजीता ,दीपिका,निशा, रविन्द्र शाह, दिनेश पडियार,आदि उपस्थित रहे।

