उत्तराखंड

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने आपदा ग्रस्त धराली का किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तरकाशी – वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग लिमचिया गाड़ में बनाए जा रहे वैली ब्रिज की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने बीआरओ को वैली ब्रिज निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अनेक स्थान पर क्षतिग्रस्त हुआ है। इसलिए यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए वैली ब्रिज का निर्माण समय पर पूरा होना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!