जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में “सेवा पखवाड़ा” अभियान का शुभारंभ ,17 सितंबर से 2 अक्टूबर सभी मण्डलों में बूथ स्तर तक चलेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उतरकाशी भारतीय जनता पार्टी के संगठन और सरकार के स्तर पर सेवा कार्यक्रमों की हुई शुरुआत
उत्तरकाशी – जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,अध्यक्ष जिला पंचायत रमेश चौहान, दायित्व धारी ऋषि कंडवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में पहुंच कर जलाभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर की साफ सफाई की। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में, विकास खण्ड भटवाड़ी में रक्तदान दान के साथ साथ फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मां के नाम एक पेड़ ,कार्यक्रम के तहत अनेक जगहों पर एक-एक पेड़ मां के नाम भी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए।
विकासखंड डुण्डा विकासखंड भटवाड़ी में लगे बहुउद्देशियों शिविरों में स्थानीय विधायक सुरेश चौहान जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान दायित्व धारी ऋषि कंडवाल उपस्थित होकर सरकार की योजनाओं को यहां मौजूदा अधिकारी कर्मचारियों से अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाने का आह्वान किया।
नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कहा भारत का नाम विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों से अंकित करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा हम सभी उत्तरकाशी जनपद वासी मां गंगे मां यमुना से प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हैं ।यह भारत देश आपके कुशल नेतृत्व में प्रगति की ओर अग्रसर रहे और हम सब मिलकर विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपना सार्थक योगदान देते रहें ।आपके नेतृत्व ने भारत की अस्मिता को नहीं ऊंचाइयों पर पहुंचा है ।आपके संकल्प ने करोड़ों भारतीयों के सपनों को शक्ति दी है ,आप इसी प्रकार देश और दुनिया का मार्ग आलोकित करते रहे।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुरेश चौहान ने कहा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वर्गों के कल्याण हेतु नरेंद्र मोदी की नीतियों और उनके अथक परिश्रम ने लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के गरीब शोषित पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक जीवन का अधिकार सुनिश्चित किया है। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है। कि आप सदैव स्वस्थ व दीर्घायु रहे और इसी तरह हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें।
यहां पहुंचे दायित्व धारी ऋषि कंडवाल ने कहा है नए भारत को गढ़ने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन एक साधक की सतत यात्रा है जो मां भारती की सेवा और जनकल्याण को समर्पित रही है।
इस अवसर जिला महामंत्री महावीर सिंह नेगी सुधा गुप्ता नगर अध्यक्ष राजीव बहुगुणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

