उत्तराखंड

पुरोला मठ्ठ वार्ड 23 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी शोभा बौरीयाण की ताबड़ तोड़ रैली

पुरोला ( मठ्ठ वार्ड ) –  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी प्रत्याशी अपने प्रचार में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं।अपने पक्ष में वोटरों को रिझाने के लिये हर तरह के हत्यकंडे अपनाए जा रहे हैं।करोडों रुपये की शराब चुनाव में बिक चुकी है।चारों तरफ शराबियों का तांडव मचा है।शराबी के लिये यह चुनाव  नही बल्कि एक त्यौहार है।जब तक चुनाव सम्पन्न नही होते तब तक शराबी वोटर सबका हो रखा है ।

हर कंडिडेट उसे अपना वोटर समझ रहा है।वही शोभा बौरियाण अपने चुनाव प्रचार में जगह जगह तबाड़तोड़ रैलियां निकाल रही है। भाजपा की  प्रत्याशी शोभा ने विपक्षीयों के होश उड़ा रखे हैं।हजारों की संख्या में  जनसभा को सम्बोधित करते हुए शोभा ने कहा कि युवाओं को रोजगार की तरफ जोड़ने की बजाय विपक्षी उन्हें शराब व नशे की तरफ धकेल रहे हैं ,जाति के नाम पर वोट बैंक की राजनीति की जा रही है

 

,युवाओं के लिये कोई भी विपक्षी प्रत्यासी रोजगार देने की नही सोच रहा है।शोभा ने वादा किया कि यदि मुझे सेवा का मौका मिला तो मैं युवाओं के  रोजगार के लिए  हर तरह से  कोशिश करूंगी।आज हर प्रत्याशी सपने तो दिखा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही होती है।
शोभा ने एक अनूठी पहल शुरू की है जहाँ हर प्रत्याशी शराब परोस रहा है वहीं शोभा अपने वोटरों को कॉपी पेन व किताबें दे रही है । जिसे युवाओं को भी एक प्रेणा मिल रही है।सम्मी बौरीयाण ने कहा कि आज मठ्ठ वार्ड में शोभा को जो अपार समर्थन मिल रहा है वह मेरी तीन साल की तपस्या है मैंने सैकडों युवाओं को कोचिंग के माध्यम से रोजगार के लिए तैयार किये आज वही युवा मेरे साथ प्रचार प्रसार में लगे हैं।विपक्षी प्रत्याशीयों के पास पोस्टर चिपकाने के लिये भी कार्यकर्ता नहीं मिल पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!