एसपी उत्तरकाशी ने यमुनोत्री मार्ग पर पुलिस ड्यूटियों को चैक कर सुगम यात्रा के दिये निर्देश
उत्तरकाशी – चारधाम यात्रा 2025 के सरल, सुगम तथा सुरक्षित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय है, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा स्वयं रोड़ पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा जा रहा है, गंगोत्री यात्रा रुट की ड्यूटियों को चैक करने के उपरांत उनके द्वारा यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर विभिन्न पुलिस ड्यूटियों, बैरियर तथा चैक पोस्ट पर नियुक्त पुलिस बल को चैक कर यात्रा ड्यूटी के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश व हिदायतें दी गयी,पुलिस जवानों से उनकी ड्यूटी तथा ड्यूटी स्थल के आस-पास की जानकारी पूछी गयी, सभी को कर्तव्यनिष्टता व ईमानदारी के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया गया, बैरियरों व चैक पोस्टों पर श्रद्धालुओं को अनावश्यक न रोकने की हिदायत दी गयी। उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की रहने-खाने की व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली गयी। सभी को यात्रा व ट्रैफिक क सरल संचालन एवं श्रद्धालुओं से मृदु व्यवहार रखने के साथ-साथ उनकी हर सम्भव सहायता करने के निर्देश दिये गये।
वहीं पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, देवेंद्र सिंह नेगी द्वारा पुलिस चैक पोस्ट डामटा पर पुलिस ड्यूटी को चैक कर जरुरी निर्देश दिये गये।