शिक्षा विभाग में अधिकारियों की तानाशाही, बीओ गरुड़ के नाराज हुआ शिक्षक संगठन
बागेश्वर( गरुड़)- जनपद बागेश्वर के विकास खंड गरुड़ की खण्ड शिक्षा अधिकारी कमलेश्वरी मेहता पर विलोक इकाई शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरेन्द्र रावल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीओ ने एक आदेश जारी किया है की कोई भी शिक्षक यदि छुट्टी लेता है तो उसे पहले अपनी जगह अपने विषय के शिक्षक की व्यवस्था करने पड़ेगी। जिस आदेश पर शिक्षा संगठन भड़क गया।संगठन ने कहा कि यदि इस तरह के आदेश वापस नहीं लिये जाते तो फिर हमें ऐसे अधिकारी के खिलाफ आंदोलन करना पड़ेगा।
संगठन ने इस तरह के अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी से कार्य कर रहा है उसको अपनी छुट्टी लेने का पूरा अधिकार है अधिकारी का तानाशाही रवैया किसी तरह बर्दाश्त नही किया जायेगा।

