उत्तराखंड

प्रदेशभर की 13 महिलाओं को खेल, समाजसेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार राज्य का कोई ऐसा जनपद नहीं बचा जो आपदा प्रभावित न हो। केंद्र की मदद से प्रशासन ग्राउंड जीरो पर लगातार काम कर रहा है। यह चुनौती हर साल राज्य के सामने आती है फिर भी हमें विश्वास है कि हम आने वाले समय में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल होंगे। इसमें हमारी मातृ शक्ति का सबसे बड़ा योगदान होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं राज्य क्रांति का नया वाहक बन रही हैं। आईआरडीटी सभागार में  आयोजित तीलू रौतेली पुरस्कार समारोह में सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेशभर की 13 महिलाओं को खेल, समाजसेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार से पुरस्कृत किया। इस दौरान 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। सीएम ने राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण और उनके अधिकार सुरक्षित रखने के लिए समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण कदमों का जिक्र किया। वहीं, मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 1661 के दौर में वीरांगना तीलू रौतेली ने जो उपलब्धियां हासिल की थीं वह आज भी प्रेरणादायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!