कई जन्मों के अच्छे कर्मों से मिलता है भागवत कथा का प्रसाद- हिमांशु महाराज
विकासनगर – विकासनगर के छोटी डंडी में डबराल परिवार ने भागवत कथा का आयोजन किया, जिसमें भागवत कथा वक्ता हिमांशु ने कहा कि जिनका मन निष्कपट होता है भगवान को वही पसन्द होता है। मनुष्य के कई जन्मों के अच्छे कर्मों के कारण से ही भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलता है।भागवत के प्रथम दिवस में व्यास हिमांशु ने कहा कि परमात्मा 100 साल पहले भी थे100 बाद भी रहेंगे।भगवान आनन्द व सुख का सागर हैं।जीवन मे परमात्मा के लिये समय अवश्य निकालें।
परमात्मा की कृपा से सूरज चांद सब चल रहेहैं, पूरी सृष्टि को चलाने वाले ही परमात्मा है।
जब बच्चा माँ के गर्व में रहता है तब तक उसे सब कुछ ज्ञान होता है जैसे ही उसका जन्म होता है वह रोने लगे जाता है फिर धीरे धीरे वह भगवान को भूल जाता है।
भगवान के नाम लेने से कई तरह से विकार स्वतः ही समाप्त हो जाते है।

