उत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों की ली वर्चुअली बैठक

उत्तरकाशी – जनपद में मनरेगा कार्यों को गतिशीलता प्रदान करने व अपूर्ण कार्यों में प्रगति लाये जाने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने समस्त खंड विकास अधिकारियों की वर्चुअली बैठक ली ।

उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता न बरती जाए, समस्त खंड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले । विकास कार्यों में न्यून समस्याओं का समाधान कम समय में कर लिया जाए । ई- केवाईसी, जॉब कार्ड आदि मनरेगा सम्बंधित कार्यो का गहनता से परीक्षण कर, शत- प्रतिशत रूप से अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए ।

उन्होंने मोरी, नौगांव, पुरोला व चिन्यालीसौड़ सहित डुण्डा में मनरेगा कार्यों की स्थितियों की बिन्दुवार समीक्षा की । समीक्षा के दौरान उन्होंने विशेष रूप से मोरी व नौगांव खंड विकास अधिकारी को नियमित रूप से मनरेगा कार्यों में प्रगति लाने के आवश्यक निर्देश दिये ।

वर्चुअली बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सि, बीडीओ भटवाडी़ अमित मंमगाई, डुण्डा दिनेश चंद्र जोशी, पुरोला सुरेश चौहान आदि जुड़े रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!