उत्तराखंड

पुरोला व्यापार मंडल अध्यक्ष के बच्चे की चोट लगने से हैली सेवा से पहुंचाया एम्स

पुरोला – जनपद उत्तरकाशी के पुरोला व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकित पंवार का बेटा घर पर खेलते खेलते गिर गया।बच्चे की अधिक चोट लगने से पुरोला उपजिलाचिकित्सालय में भर्ती किया गया लेकिन अधिक चोट लगने के कारण बच्चे को तुरंत रैफर किया गया ।अंकित किसी कार्यक्रम में विधायक दुर्गेश्वर लाल के साथ थे ,विधायक ने तत्काल हैली सेवा से बच्चे को एम्स  पहुंचाया। बच्चे का इलाज चल रहा है।विधायक ने पुष्कर सिंह धामी  का धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री ने मेरे आग्रह पर तुरंत हेली सेवा भेजी । मेरी विधानसभा क्षेत्र पुरोला के व्यापार मंडल अध्यक्ष के ज्येष्ठ पुत्र सीढ़ी से फिसलने से सिर में गंभीर चोट आई है। स्थिति को देखते हुए उन्हें उचित उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जिससे समय पर बेहतर इलाज संभव हो सके।
इस त्वरित और मानवीय सहयोग के लिए  मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत आभार।
मैं भगवान से बालक के शीघ्र स्वस्थ्य की कामना करता हूँ-दुर्गेश्वर लाल विधायक पुरोला विधानसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!