उत्तराखंड

पांच गांव के देवता पहुँचे अपने भक्त डॉ0 दर्शन शर्मा के घर

देहरादून – राजधानी देहरादून में कैंसर रोगियों को ठीक करने वाले डॉ0दर्शन शर्मा की देवताओं के प्रति गहरी आस्था है।डांडी मोथरोवाला निवासी चैन सिंह राणा ने अपना नया घर बनाने पर अपने पांच गाँव के देवताओं को अपने घर का निमंत्रण दिया।जिसमें हरिमहाराज, चौरंगी देवता,हुणदेवता,भैरव देवता, खण्डस्वरी देवी,नागराजा देवता, हलवावीर देवता  पहुँचे।दो दिन के कार्यक्रम के बाद देवताओं को अपने स्थान पहुंचना था लेकिन डॉ0 शर्मा को जैसे ही मालुम चला, वे देवताओं के पास पहुँचे।उन्होंने सभी देवताओं को अपने घर पर आने का न्यूता दिया।देवता जैसे ही उनके घर पहुँचे शर्मा परिवार की खुशी देखते ही बन रही थी।

डॉ0 शर्मा अपनी पढ़ाई लिखाई के लिए सन 1990 में देहरादून आ गए थे।अपनी पढ़ाई लिखाई के बाद उन्होंने डॉक्टरेड करने पर पहाड़ों में मानव देवा करने का बीड़ा उठाया।पहाड़ों पर अपनी एक क्लीनिक खोलकर लोगों की सेवा में जुट गये।2002 में इनकी शादी उत्तरकाशी जनपद में हो गयी। डॉ0 शर्मा ने बताया शुरू में जब मैं कहता था कि मैं कैंसर के रोगी को ठीक करता हूँ तो गांव के लोग मेरे पर विश्वास ही नही करते थे।शादी के बाद हालत कुछ खाश नहीं थे।गांव का एक कैंसर रोगी को दवाई देने के बाद जब वे अपने पत्नी के साथ चौरंगी देवता के द्वार पर गए तो उनसे मंनत मांगी  की जिस कैंसर रोगी को दवा दी है वह ठीक हो जाय।चौरंगी देवता उनसे बड़े खुश हुए।जैसे ही वे पहाड़ में उस रोगी को दुबारा मिले तो वह रोगी एक हप्ते में अच्छा होने लगा ।पूरे  पहाड़ व मैदान में  प्रचार प्रसार होने लगा की डॉक्टर शर्मा कैंसर जैसी बीमारी को ठीक करते हैं।तब से उनकी देवताओं के प्रति आस्था बढ़ती गयी।डॉ0 कैंसर रोगियों को ठीक करते हैं अभी तक सैकड़ों कैंसर रोगियों को नया जीवन मिल चुका है।

उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें 2018 से 2021तक भाजपा सरकार ने राज्य मंत्री का दर्जा दिया।

डॉ0 शर्मा ने  2024 में  चौरंगी देवता के गुरु गौरखनाथ का मंदिर का निर्माण चौरंगी खाल में करवाया,मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हजारों लोगों ने भाग लिया। उस मंदिर बनने से पूरे क्षेत्रवासियों ने शर्मा परिवार का आभार जताया।

सुबह जब देवताओं ने अपने स्थानों के लिए जाना था,अचानक देवताओं की सभी डोली डॉ0 शर्मा के घर पहुंच गए।देवताओं को देखकर पूरा परिवार बहुत ही खुश हुआ।देवताओं ने पूरे परिवार पर अपना आशीर्वाद दिया।चौरंगी देवता समिति के अध्यक्ष किशोरी नौटियाल ने कहा कि जो देवता पर विश्वास करता है उसके सारे काम आसानी से हो जाते हैं।पुजारी विनोद नौटियाल कहते हैं कि चौरंगी देवता के पास कोई भी अपना दुखड़ा लेकर आता है उसे खाली नहीं लौटता है।चौरंगी देवता का भव्य  मंदिर उत्तरकाशी जनपद के चौंडियाट गांव में स्थित है जो उत्तरकाशी से लगभग 40 किलोमीटर की दुराई पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!