ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरा नन्द जी महाराज और उनके अनुयायियों के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय – शान्ति भट्ट
विनाश काले विपरीत बुद्धि
मुस्लिमों का विरोध करते करते अब हमारे आराध्य शंकराचार्य जी को अपमानित करने पर तुली हुई है भाजपा निंदनीय
टिहरी -कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शान्ति भट्ट ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान पर इलाहाबाद संगम पर कुंभ के दौरान ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरा नन्द जी महाराज जो हिंदू सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक है, के साथ अभद्रता हुई है!
आज जब पूज्य महाराज की पेशवाई स्नान के लिए निकली तब उनकी इस पेशवाई में गौ माता राष्ट्र माता के बैनर, स्लोगन, प्ले कार्ड, झंडे, भी थे, किंतु उतरप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर अजय सिंह की पुलिस ने निरंकुशता से शंकराचार्य जी महाराज और उनके शिष्यों/दंडी स्वामियों और अनुयायियों के साथ मार पीट कर कुछ एक की चोटी पकड़ कर घसीट कर अमानवीय दुर्व्यवहार किया गया,जैसा मीडिया रिपोर्टों में दिखाया जा रहा है ।
यह कृत्य घोर निंदनीय है! कांग्रेस पार्टी इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए संत समाज को इस तरह अपमानित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए, मुख्यमंत्री अजय सिंह उर्फ योगी आदित्यनाथ से अपेक्षा है कि वे शीघ्रातिशीघ शंकराचार्य जी से क्षमा याचना करे।

