बहुउद्देशीय शिविर मौसम विभाग के पूर्वानुमान भारी बारिश की चेतावनी के चलते हुआ स्थगित
देहरादून – जनपद के सुदूर क्षेत्र अंतर्गत नागथात में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर मौसम विभाग के पूर्वानुमान भारी बारिश की चेतावनी के चलते स्थगित की गई।
कल दिनांक 15 सितंबर 2025 को IMD, MCD देहरादून, फॉरकास्ट डाटा के अनुसार नागथात क्षेत्र अंतर्गत बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई तथा एंड ऑरेंज अलर्ट जारी की गई। जिसके मध्य नजर उक्त क्षेत्र में आयोजित होने वाली बहुउद्देशीय शिविर को जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत स्थगित किया गया है।
