नगर निगम ने रु35,79,25,573/-(पैंतीस करोड उन्यासी लाख पच्चीस हजार पाॅच सौ तिहत्तर रुपये)का प्राॅपर्टी टैक्स किया जमा
देहरादून – नगर निगम,देहरादून द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में कर-अनुभाग के अन्तर्गत अभी तक कुल रु35,79,25,573/-(पैंतीस करोड उन्यासी लाख पच्चीस हजार पाॅच सौ तिहत्तर रुपये) का प्राॅपर्टी टैक्स जमा किया जा चुका हैं, जो निगम के राजस्व वृद्वि में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इसके अतिरक्त, नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग द्वारा शहर के स्वच्छता एवं प्रदूषण नियंत्रण के उद्वेश्य से गंदगी एवं प्रदूषण के विरुद्व चालानी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के अन्तर्गत वसूल की गई ।
1. सीवर संबंधी चालान – रु2,00,000/-
2. ध्वनी प्रदूषण – रु1,00,000/-
3. प्लास्टिक एवं गंदगी चालान- रु6,64,060/-
4. ड्रोन के माध्यम से काटे गये चालान-रु4,000/-
5. आर0सी0 (09) -रु4,92,000/-
इसी क्रम में नगर निगम के पशुचिकित्सा अनुभाग द्वारा उपचार एवं लाईसेंस शुल्क से रु12,12,050/- (बारह लाख बारह हजार पचास रुपये) एवं चालन से रु18,87,400/-(अठारह लाख सत्तासी हजार चार सौ रुपये) की आय अर्जित की जा चुकी हैं।
नगर निगम,देहरादून द्वारा राजस्व सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता एवं नागरिकों की सुविधा हेतु निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जा रही हैं।

