उत्तराखंड

नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत घंटाघर से चकराता रोड़ प्रेमनगर तक जाने वाले मार्ग एवं फुटपाथ पर रखे हुए अवैध बोर्ड, ठेली, होर्डिंग हटाये

देहरादून –  राजधानी देहरादून में नगर पालिका आयुक्त ने अधिकारियों को दिया सख्त आदेश की सड़कों पर किसी तरह से कब्जा बर्दास्त नहीं होगा। आयुक्त  द्वारा दिये गये निर्देशों  में नगर निगम, देहरादून के भूमि अनुभाग द्वारा तीन पृथक-पृथक टीमें गठित कर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत घंटाघर से चकराता रोड़ प्रेमनगर तक जाने वाले मार्ग एवं फुटपाथ पर रखे हुए अवैध बोर्ड, ठेली, होर्डिंग हटाने की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में तीन ट्राली सामान जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य टीम द्वारा घंटाघर से प्रिन्स चैक, सहारनपुर चैक मार्ग एवं फुटपाथ पर रखे हुए अवैध बोर्ड, ठेली, होर्डिंग हटाने की कार्यवाही की गयी। जिसमें आठ स्थलों पर फुटपाथ के उपर बने हुए प्रोजेक्शन/शैड को जे0सी0बी0 के माध्यम से ध्वस्त करते हुए चार ट्राली सामान जब्त किया गया। अन्य टीम द्वारा चन्दर रोड़ स्थित सड़क फुटपाथ पर अभियान चलाया गया। मार्ग एवं फुटपाथ पर कबाड़ी का कार्य करने वाले दुकानदारों के सामान को जब्त करने की कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!