उत्तराखंड

नगर निगम ने 250 संपत्तियों का किया सत्यापन 250 सम्पतियों को भी लाया गया दायरे के अन्तर्गत

देहरादून – नगर आयुक्त  द्वारा दिए गए निर्देश में नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत भवनकर से वंचित संपत्तियां का वार्ड वार सत्यापन किया जा रहा है, जिसमें 250 संपत्तियों का सत्यापन किया गया जिसमें कुल 40 नवीन संपत्तियों को कर के दायरे में लाया गया। नगर निगम देहरादून द्वारा बड़े बकाया दर की सूची तैयार की गई है जिन्हें नोटिस प्रेषित करते हुए भवन कर के धनराशि जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है, अभी तक कुल 50,96,545 भवन कर धनराशि वसूल की गई है भवन कर जमा करने हेतु अवकाश के दिन भी नगर निगम कार्यालय खुला रहेगा इच्छुक भवन कर स्वामी कार्यालय में आकर भवन कर जमा करा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!