नगर निगम आपके द्वार शिविर हुआ शुभारम्भ
देहरादून – राजधानी देहरादून में नगर आयुक्त द्वारा राजपुर जोन में “नगर निगम आपके द्वार शिविर” का शुभारम्भ किया गया। शिवर में राजपुर जोन के नागरिको द्वारा नगर निगम एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित कुल 19 प्रकरण/शिकायतें व सुक्षाव दर्ज कराये गये। नगर आयुक्त द्वारा प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारित कराये जाने के निर्देश दिये गयें। शिविर के दौरान कर-अनुभाग से सम्बन्धित पटल पर कुल रु1,11,994/- कर की वसूली हुई हैं तथा स्वास्थ्य अनुभाग द्वारा 05 प्रमाण पत्र जारी किये गये

