उत्तराखंड

पुरोला तहसील सभागार में उत्तराखंड आंदोलनकारियों को नगर पालिका अध्यक्ष व विलोक प्रमुख ने किया सम्मानित

पुरोला – पुरोला विकास खंड के अंतर्गत दर्जनों गांव में रह रहे उत्तराखंड आंदोलनकारियों को तहसील सभागार में नगरपालिका अध्यक्ष बिहारी लसल व विलोक प्रमुख निशिता शाह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।बिहारी लाल ने कहा कि अलग राज्य बनाने में जिन आन्दोलनकारियों ने  अपनी शहादत दी है उनकी  बदौलत आज  हम सब गर्व से कह रहे हैं कि हम उत्तराखंडडी हैं।इस राज्य को बनाने के लिए पूरे प्रदेश के युवा ,कर्मचारियों व महिलाओं ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।विलोक प्रमुख निशिता ने आंदोलनकारियों को बधाई दी व पुरोला विकास खंड को एक नई दिशा देने के लिये सबका सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!