उत्तराखंड

पीडीएनए टीम ने दूसरे दिन यमुना घाटी के विभिन्न आपदा प्रभावित इलाकों का किया स्थलीय निरीक्षण

वास्तविक क्षति का विस्तृत और सटीक आंकलन करना है पीडीएनए टीम की प्राथमिकता

बड़कोट – केंद्र व राज्य सरकार की संयुक्त पीडीएनए टीम ने आज दूसरे दिन यमुना वेली में मानसून के दौरान आपदा से यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़कों और स्यानाचट्टी , जंगल चट्टी सहित विभिन्न इलाकों में भूस्खलन, मलबा आने व भू धंसाव से परिसंपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।
पीडीएनए की टीम मानसून के दौरान जनपद में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए इलाकों में हुए नुकसान का सटीक और विस्तृत आंकलन करने हेतु दौरे पर है।

यमुना घाटी की बड़कोट तहसील के अंतर्गत स्यानाचट्टी में यमुना नदी का मार्ग अवरुद्ध हो जाने से बनी स्थाई झील से भारी नुकसान हुआ था। साथ ही अतिवृष्टि से कई स्थानों पर मार्ग वाश आउट और क्षतिग्रत हुए जिससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
टीम द्वारा पीडीएनए में नुकसान का आकलन करते समय वास्तविक नुकसान का सटीक निर्धारण किया जाएगा ताकि लोगों को उनकी वास्तविक क्षति के आधार पर उचित मुआवजा मिले तथा पुनर्निर्माण कार्यों को सही ढंग से किया जा सके। ​टीम द्वारा क्षति के आकलन में बुनियादी ढांचे के साथ साथ आजीविका और मानव जीवन पर इसके प्रभाव को भी शामिल किया जाएगा।

टीम के निरीक्षण के दौरान एडीएम मुक्ता मिश्र,जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार,डीडीएमओ शार्दूल गुसाई, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड पन्नी लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी तनुज कंबोज सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!