उत्तराखंड

नदी के तेज बहाव के बीच फंसी थार कार को पुलिस ने JCB व क्रेन की सहायता से बाहर निकाल कर किया उसके मालिक के सुपुर्द

घटनास्थल के टिहरी जनपद में होने के बावजूद बचाव एवं राहत उपकरणों के साथ रायपुर पुलिस पहुंची थी मौके पर

देहरादून –  थाना रायपुर को सूचना प्राप्त हुई कि हिलाश रोड सॉन्ग नदी में एक थार गाड़ी के पानी के बहाव में बह गयी है, सूचना पर चौकी मालदेवता से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां उक्त थार कार चौकी कुमालटा टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में नदी किनारे खड़ी होने तथा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तेज बहाव में बह गयी थी, जो सॉन्ग नदी में एक पत्थर के सहारे अटकी थी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा JCB व क्रेन ले जाकर उक्त थार वाहन नंबर UK07DY0095 को नदी से बाहर निकल गया तथा वाहन स्वामी राजन पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी जीएमएस रोड देहरादून के सुपुर्द किया गया, लेकिन थार नदी में कैसे पहुची पुलिस इससे अनजान है जबकि थार पर सवार सभी युवाओं  ने नशा किया था।नशे की हालत में उन्होंने थार को स्टेंट करते नदी में ले गये।गनीमत यह रही कि सभी गाड़ी से उतर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!