उत्तराखंड

प्रधानमंत्री ने आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर मदद का दिया आश्वासन

देहरादून – प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून एयरपोर्ट पर आपदा राहत कार्यों की गहन समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने आपदा से अलग-अलग क्षेत्रों में हुए नुकसान की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही राहत, बचाव कार्यों की ताजा स्थिति और भविष्य की चुनौतियों पर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व राज्य के सांसदों सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने धराली, थराली सहित राज्य के आपदा प्रभावित अन्य क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव अभियानों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही राहत बचाव कार्यों में जुटे राज्य व केंद्र सरकार के संगठनों के कार्मिकों से भेंटकर उनके अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने आपदा पीड़ितों से भी मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाने के साथ ही समुचित मदद का भरोसा दिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!