उत्तरकाशी जिलापंचायत अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री से जीते प्रत्याशीयों का मिलने का दौर शुरू
देहरादून – उत्तरकाशी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर भाजपा को जिलापंचायत अध्यक्ष पद के लिए समर्थन देने का भरोषा दिया । मुख्यमंत्री ने उक्त आशय की जानकारी साझा करते हुए अपने शोसल मिडिया अकाउंट पर लिखा कि शासकीय आवास पर गंगोत्री क्षेत्र से माननीय विधायक सुरेश चौहान तथा पुरोला क्षेत्र से विधायक दुर्गेश्वर लाल नेतृत्व में उत्तरकाशी जिले से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भेंट कर सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया।
इस अवसर पर सभी विजयी जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं जनसेवा के नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी। पंचायत चुनाव परिणामों के पश्चात से ही प्रदेशभर के विजयी जनप्रतिनिधियों से लगातार मुलाकात हो रही है और समर्थन प्राप्त हो रहा है।

