उत्तराखंड

सुराज सेवा दल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में शुरू किया क्रमिक अनशन

देहरादून  – राजधानी देहरादून में सुराज सेवा दल द्वारा क्रमिक अनशन कल सायं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में शुरू कर दिया । क्रमिक अनशन प्रदेश के महामंत्री देवेंद्र बिष्ट द्वारा  अंकिता को न्याय दिलाने के उद्देश्य को लेकर शुरू कर दिया है। सुराज सेवा दल के सैकड़ो कार्यकर्ता दिनभर धरना स्थल पर डटे रहे और उन्होंने प्रदेश की जनता से क्रमिक अनशन एवं अंकिता को न्याय की लड़ाई के लिए हर कार्यक्रम में सहभागिता का आव्हान किया , उन्होंने कहा यह राजनीति का विषय नहीं वरन् उत्तराखंडी अस्मिता व अस्तित्व का प्रश्न है। इस न्याय की लड़ाई को जन सहभागिता के आधार पर सुराज सेवा दल पूरे प्रदेश की 70 विधानसभा में ले जाकर लड़ेंगे।

दल के महामंत्री देवेंद्र बिष्ट ने कहा हमारे देश में नारी पूज्य मानी जाती है,  उनके साथ दुर्व्यवहार करने वालों का विनाश सुनिश्चित है इतिहास गवाह है रावण का वंश व कौरवों का वंश कैसे समाप्त हुआ वैसे ही अंकिता को न्याय भाजपा के व्यभिचार बलात्कारी नेताओं को सजा देकर मिलेगा अन्यथा भाजपा का ही सर्वनाश हो जाएगा । क्रमिक अनशन पर आज यश शर्मा बैठे । दल के कार्यकर्ता धरना स्थल पर बैठने के साथ ही विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम करके अंकिता को न्याय दिलवाने में जन सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है । धरना स्थल पर बैठने वालों में रमेश जोशी, देवेंद्र बिष्ट ,अतिश मिश्रा, कमल धामी, हिमांशु धामी ,विपिन पपोला ,पूजा नेगी, कावेरी जोशी, पूजा बिष्ट ,संगीता नेगी, सूचित अग्रवाल ,कुणाल ,शिवम ,अमित राणा ,दीपक राणा ,बाबू, शहजाद ,मेहरबान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!