नवनिर्वाचित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और बोर्ड परीक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आए छात्रों छात्राओं का होगा सम्मान समारोह
लम्बगांव – प्रताप नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश थलवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 7 सितंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नथा सिंह कश्यप राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज लम्बगांव में पट्टी उपली रमोली रोनद रमोली पट्टी भदुरा के नवनिर्वाचित प्रधान क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा । जिन छात्रों ने वर्ष 2025,26 में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर है छात्र-छात्राओं को प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी सम्मानित करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा जिला पंचायत टिहरी के उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला और कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रताप नगर के अध्यक्ष राकेश थलवाल करेंगे।
उन्होंने पट्टी उपली रमोली रोनद रमोली पट्टी भदुरा के सभी नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों, सभी कांग्रेसजनो से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया।
