उत्तराखंड

चमोली वाहन दुर्घटना में तीन की हुई मौत

चमोली –  चमोली जनपद में एक बड़ा हादसा हो गया । वाहन दुर्घटना में तीन की मौत  हो गयी दो लोग घायल हो गए।  जानकारी में आ रहा है कि ये लोग शादी में शामिल होने आए थे।
चौड़ से कुछ लोग मोपाटा स्थित शादी समारोह में आए थे। वाहन स्वामी नारायण सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी चौड़, आयु 52 वर्ष द्वारा अपनी वाहन इकोस्पोर्ट फोर्ड (UP15-BF-9963), सफेद रंग को ढलान पर न्यूट्रल में खड़ा कर हेंडब्रेक लगाया गया था। प्रारंभिक जाँच में प्रतीत होता है कि किसी व्यक्ति द्वारा वाहन का हेंडब्रेक डाउन कर दिया गया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई—मोहिनी देवी पत्नी मानसिंह, निवासी कोटेरी चौड़, आयु 42 वर्ष बसंती देवी पत्नी कुंवर सिंह, निवासी चौड़, आयु 35 वर्ष भजन सिंह पुत्र बादर सिंह, निवासी चौड़, आयु 62 वर्ष

घायल व्यक्ति— ज्योति पुत्री गंगा सिंह, निवासी कोटेड़ा, आयु 23 वर्ष  खिलाफ सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी चौड़, आयु 65 वर्ष

दोनों घायलों का उपचार पीएचसी देवाल में चल रहा है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक  कार्रवाई की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!