त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 स्ट्रांग रुम पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा
उत्तरकाशी – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के लिये मतदान की प्रकिया सफल एवं शांतिपूर्ण संपादन के बाद अब उत्तरकाशी पुलिस मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु मुस्तैदी से जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में स्ट्रांग रुम/मतगणना स्थल पर मतपेट्टियों को थ्री लेयर सुरक्षा घेरे मे रखा गया है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा स्ट्रॉग रूमों का लगातार निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा जा रहा है।

