उत्तराखंड

ट्रक संख्या UK17CA0084 मोहब्बेवाला क्षेत्र में अनियंत्रित होकर घुसा घर के अन्दर

देहरादून –  आशारोड़ी से देहरादून की ओर से आ रहा एक ट्रक संख्या UK17CA0084 मोहब्बेवाला क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर की दीवार से टकराते हुआ घर के अंदर घुस गया, उक्त घटना में घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई तथा ट्रक चालक को भी काफी चोटें आई। घटना के संबंध में घर के स्वामी पूरन बहादुर थापा द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर दी गई तहरीर के आधार पर ट्रक चालक व मालिक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

पटेलनगर पुलिस को उक्त घटना के चलते  परिजनों द्वारा ट्रक को आवेश में आकर क्षतिग्रस्त किये जाने के प्रयास की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर चौकी आईएसबीटी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर वादी की परिजन महिला, जो उक्त घटना में अपने घर को हुई क्षति को देखकर काफी भावनात्मक हो गयी थी तथा आवेश में आकर उसके द्वारा दुर्घटना कारित करने वाले ट्रक को जलाने का प्रयास किया जा रहा था, को पुलिस द्वारा बामुश्किल समझाया बुझाया गया तथा मौके से हटाकर आगजनी की घटना को रोका गया।

दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी वार्ता में ट्रक मालिक द्वारा पूरन बहादुर थापा परिवार को कुल नुकसान की रकम अदा करने पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!