पागल कुत्ते के काटने से दो गायों की मौत ,दूध पीने से 17 लोगों की बिगड़ी तबियत
आराकोट – कुछ दिनों पूर्व आराकोट बंगाण क्षेत्र के ग्रामपंचायत पावली के ग्राम डेलून मे एक पागल कुत्ते द्वारा रनेश की दो गायों को काट लिया था । जिससे दोनों गायों की मौत होगयी। गाय का दूध पीने से गाँव के 17 लोगों की तबीयत बिगड़ गई , जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आराकोट मे कोई डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ न होने के कारण सभी मरीजों को दिनांक 01/10/25 को सभी को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी जाना पड़ा ।
युवा नेता सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान द्वारा मरीजों का हाल जानने के लिए मरीजों के घर पहुंच कर डॉक्टर नीतेश प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी मोरी से फोन के माध्यम से बात कर मरीचों को लगने वाली रेबीज की अगली डोज़ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आराकोट मे उपलब्ध करवाने हेतु निवेदन किया गया।

