उत्तराखंड

कृषि विभाग के तत्वावधान में जिले के सभी विकास खण्डों में किसान दिवस का सफल आयोजन

उत्तरकाशी – गौचर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान दिवस का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर किसानों को कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों से सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

कृषि विभाग के तत्वावधान में जिले के सभी विकास खण्डों में किसान दिवस का सफल आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। तथा गौचर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किसानों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा। भटवाड़ी में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ब्लाक प्रमुख ममता पंवार,एसडीएम शालनी नेगी तथा विकास खंड डुंडा में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार,विक्रम सिंह पंवार अध्यक्ष किसान मोर्चा,भजन सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा डुंडा भी उपस्थित रहे।

उधर विकासखंड नौगांव में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के साथ किसान दिवस का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह,ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार, उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद गीता राम गौड़ उपस्थित रहे। मोरी विकासखंड में किसान दिवस कार्यक्रम में डॉ रजनीश कुमार मुख्य उद्यान अधिकारी,रणदेव राणा ब्लॉक प्रमुख मोरी उपस्थित रहे विकासखंड चिन्यालीसौड़ में किसान दिवस कार्यक्रम में रमेश चंद्र सहायक परियोजना निदेशक,राम सुंदर नौटियाल दर्जा राज्य मंत्री एवं रणवीर महंत ब्लॉक प्रमुख चिनियालीसौड़ उपस्थित रहे। विकासखंड पुरोला में किसान दिवस कार्यक्रम में एसडीएम मुकेश चंद रमोला,विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल उपस्थित रहे।

अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि सरकार किसानों के विकास और उनके हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं ब्लाक प्रमुख राजदीप परमार ने किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों,नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं के लाभों से अवगत कराते हुए उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया।

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने अपने संबोधन में किसानों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों की समस्या के समाधान और क्षेत्र में इंटीग्रेटेड खेती को बढ़ावा देने के लिए युवा एवं कर्मठ किसानों से आगे आने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार एवं एस.डी.एम. शालिनी नेगी ने भी किसानों को संबोधित करते हुए अपने स्तर से किसान हित में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पुरोला विधायक ने कहा कि सरकार निरन्तर किसानों एवं बागवानों की आर्थिकी को मजबूत कर रही है। किसान एवं बागवानों की समस्याओं का समाधान कर रही है। दर्जा राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल एवं गीता राम गौड़ ने सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार निरन्तर कृषि और बागवानी को बढ़ावा दे रही है।

मुख्य कृषि अधिकारी एस.एस.वर्मा ने किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में बीमा कराने की अपील की, ताकि प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल क्षति की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।कार्यक्रम में विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाए गए। जहां किसानों को योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर ब्लाक मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ दिनेश जोशी,डॉ.अमित ममगाईं,शीशपाल विन्जोला,सुरेश चौहान,कैलाश चंद रमोला,भाजपा मंडल अध्यक्ष भटवाड़ी मनुजेंद्र सिंह,भागीरथी मंडल अध्यक्ष राजेश राणा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!