उत्तराखंड

उर्मिला सुरेश राठौड़ ने अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दी खुली चुनौती

देहरादून – अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का जिक्र करने वाली उर्मिला सुरेश राठौड़ ने अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ फोटो साझा की है।

महेंद्र भट्ट पर महिला की खुली धमकी—“टांग उठाने वाली ऑडियो कर दूं वायरल?”

अंकिता भंडारी हत्याकांड में VIP के नाम पर मचे बवाल को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा जिस महिला को “कोई सामाजिक अस्तित्व नहीं” बताया गया था, अब उसी महिला ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया है।

महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा किया है कि वह महेंद्र भट्ट से पहले भी कई बार मिल चुकी है। महिला के अनुसार, महेंद्र भट्ट ने ही उन्हें ज्वालापुर की सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी करने को कहा था। महिला ने यह भी लिखा कि उनके साथ महेंद्र भट्ट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।

फेसबुक पोस्ट में महिला ने कहा कि जब सार्वजनिक रूप से उनके चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो जवाब देना उनका अधिकार है। महिला ने आरोप लगाया कि यदि जरूरत पड़ी तो वह महेंद्र भट्ट से जुड़ी एक ऑडियो को भी सार्वजनिक कर सकती हैं।

महिला ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि— “क्या आज रात आपकी टांग उठाने वाली ऑडियो भी डाल दूं?”

इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। मामला पहले ही अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील बना हुआ है, और अब इस नए दावे के बाद विवाद और बढ़ गया है।
आपको बता दें कि महेंद्र भट्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि वो किसी उर्मिला को नहीं जानते। जिसका जवाब अब उर्मिला ने अपने फेसबुक वॉल पर साझा किया है।
इन दिनों उत्तराखंड की सियासत में अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला फिर सुर्खियों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!