उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस बिना नेम प्लेट की दिखी, शिक्षकों ने धामी सरकार के खिलाफ लगाए नारे

शिक्षकों के आंदोलन को चारों तरफ बिना नेम प्लेट की आयी थी पुलिस

शिक्षकों ने पुलिस के इस तरह से रवैया की घोर निंदा की

दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले शिक्षकों को पुलिस ने जगह जगह रोका

हजारों शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन

देहरादून –  उत्तराखंड से आये हजारों शिक्षकों ने परेड ग्राउंड से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम हाउस के लिये कुच किया।पुलिस ने बैरिकेडिंग कर शिक्षकों को तो रोक दिया ,लेकिन शिक्षकों ने  सरकार की पुलिस पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि बिना नेम प्लेट की  भारी पुलिस का आना सवाल खड़े कर रहा था ।क्या पुलिस शिक्षकों पर लाठीचार्ज कर अपनी पहिचान छिपाना चाह रही थी। सरकार आंदोलन को डरा धमका कर तोड़ना चाहती थी।अध्यक्ष राम सिंह ने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि शिक्षकों पर कोई अत्यचार हुआ तो फिर सरकार का पतन भी निश्चित है।हर विभाग में पदोन्नति हो रही है लेकिन शिक्षा विभाग में जीवनभर शिक्षक एक ही पद पर सेवानिवृत्त हो रहा है ।सरकार की कुनीतियों के कारण आज शिक्षक सड़कों पर आंदोलन के लिए मजबूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!