उत्तराखंड

अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

अफीम की खेती करने के मामले में एक गिरफ्तार

पुरोला  –  कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस की अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।  पुरोला पुलिस की टीम द्वारा अवैध अफीम की खेती करने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।

मई 2025 में थाना पुरोला क्षेत्र के डामटा सिंगुणी गांव के चिंणाखेत तोक में कुछ लोगों द्वारा बिना लाइसेंस के अफीम की अवैध खेती करने पर थाना पुरोला पर 8/18 NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया गया था। दौराने विवेचना/साक्ष्यों के आधार पर शूरवीर सिंह राणा नाम का एक व्यक्ति प्रकाश में आया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी तथा  न्यायालय द्वारा भी NBW जारी किया गया था । पुरोला पुलिस टीम द्वारा गहन जांच करते हुये मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त शूरवीर सिंह राणा नौगांव-बडकोट रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

पुलिस टीम
1- उ0नि0 राजेश कुमार- प्रभारी चौकी नौगांव
2- हे0कानि0 राजेन्द्र कुमार
3- कानि0 प्रियांशु चौहान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!