उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद
सी0ओ0 उत्तरकाशी द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को किया गया ब्रीफ
उत्तरकाशी – उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कल 3 अगस्त 2025 (रविवार) को आयोजित करवाई जा रही उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा को पारदर्शी, शान्ति पूर्ण एवं नकल विहीन वातावरण में सम्पन्न करवाने हेतु उत्तरकाशी के सभी परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किया गया है, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को आज 2.08.2025 को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा ब्रीफ कर ड्यूटी सम्बन्धी जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये। सभी पुलिस जवानों को परीक्षा के दौरान परिक्षा केन्द्रों पर मुस्तैद रहने के साथ अभ्यर्थियों की HHMD के साथ चैकिंग व फ्रिस्किंग करने के निर्देश दिये गये। ब्रीफिंग से पूर्व सी0ओ0 उत्तरकाशी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर परीक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
☑️ आयोग द्वारा आयोजित उक्त परीक्षा हेतु जनपद में 8 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं, परीक्षा को पारदर्शी एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाए जाने हेतु 1 सुपर जोन, 1 जोन व 3 सैक्टर में विभाजित किया गया है।
☑️ परीक्षा केन्द्रों में अभ्यर्थियों के प्रवेश के दौरान सघन चैकिंग व फ्रिस्किंग की कार्यवाही की जायेगी।
☑️ मोबाइल,ब्लूटूथ व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या कोई संदिग्ध सामग्री पूर्णतः वर्जित रहेंगे।
☑️ परीक्षा केन्द्रों के आस-पास स्थित कोचिंग सेंटर, पुस्तक विक्रेता, स्टेशनरी व फोटो स्टेट की दुकाने बन्द परीक्षा के दौरान बन्द रहेंगी।
☑️ जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा से पूर्व होटल, लॉज गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं की लगातार चैकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
☑️ सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जायेगी।
ब्रीफिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी भावना कैंथोला, व0उ0नि0 दिलमोहन बिष्ट सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मगण मौजूद रहे।

