उत्तराखंड

गंगोत्री धाम पर उत्तरकाशी पुलिस ने तीर्थयात्रियों को फलाहार व जूस वितरित कर किया स्वागत

उत्तरकाशी – चारधाम यात्रा 2025 के दौरान  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  के निर्देशन में श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम पर श्रद्धालुओं की सेवा व सुरक्षा हेतु तत्पर है, पुलिस के जवानों द्वारा मित्रता, सेवा, सुरक्षा के स्लोगन के अनुरुप कार्य करते हुये तीर्थ यात्रियों की हर सम्भव सहायता की जा रही है।
थानाध्यक्ष हर्षिल  दीपक रावत व चौकी प्रभारी गंगोत्री  प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में  उत्तरकाशी पुलिस द्वारा श्री गंगोत्री धाम पर कड़कती धूप में दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालुओं को फल-फ्रूट एवं जूस वितरित कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस केन्द्र से सहायता प्राप्त करने की हिदायत दी गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!