पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
देहरादून – एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान
पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की जा रही सत्यापन संबंधित जानकारी
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को दिया है सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिए गए हैं स्पष्ट निर्देश
आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से दून पुलिस का आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा
देहरादून – एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्धों की तलाश हेतु सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गाे व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर भी आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
आकस्मिक चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा जनपद में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों/ वाहनो की चेकिंग के साथ- साथ आंतरिक मार्गो पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो की सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

