वाहन UK 10TA 0893(बुलेरो) से मानपुर गांव में हुआ एक्सीडेण्ट घायल महिला की हुई मौत
उत्तरकाशी – समय करीब पौने आठ बजे पूर्वाह्न पर कॉलर आशीष सिंह रावत पुत्र श्री शैलेन्द्र सिंह रावत निवासी पाव, पो0 न्यू बरसाली, डुण्डा उत्तरकाशी द्वारा डायल 112 सूचना दी गयी कि उनके वाहन UK 10TA 0893(बुलेरो) से मानपुर गांव में एक्सीडेण्ट हो गया है, जिसमें एक महिला घायल हो गयी है, सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कोतवाली उत्तरकाशी से तुरन्त पुलिस बल के मौके पर पहुँची, मौके पर पुलिस पंहुचने से पूर्व ही अन्य वाहन से घायल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उपरोक्त महिला को मृत घोषित किया गया, मृतक महिला के शव का परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम किया गया है । मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर वाहन चालक आशीष के विरुद्ध पुलिस द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर बीएनएस की धारा 106(1), 115, 281, 324(4) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त (वाहन चालक) को गिरफ्तार किया गया है, अग्रिम विधिक/विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।
मृतका- रेखा देवी पत्नी कीर्ति महर निवासी मानपुर उत्तरकाशी, उम्र-45 वर्ष।
