ग्राम पंचायत धिवरा में बुरांस परियोजना से जुड़ी महिलाओं ने बनाये बीज बम सभी को किया जागरूक किया
पुरोला ( धिवरा ) -पुरोला विकास के अंतर्गत ग्राम पंचायत धिवरा में ग्रामीण महिलाओं ने मिलकर एक ग्रुप बनाकर बीज बम बनाया । जिसमें जीपीएस ग्रुप की महिलाएं ने भी सक्रिय रूप में भाग लिया।प्रधान ग्राम पंचायत ने महिलाओं के इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
बीज बम का उद्देश्य है कि हमारे जंगलों में जंगली जानवरों को भोजन प्राप्त हो और पर्यावरण की सुरक्षा हो इस बीज बम अभियान से बुरांश प्रोजेक्ट आपदा प्रबंधन जन मंच जैसी संस्थाएं इस कार्यक्रम को चल रही है और गांव में लोगों को जागरुक कर रहे हैं जिससे कि सभी को एक अच्छी प्रेरणा मिल रही है और नया काम सीखने को मिलता है।

