ग्राम पंचायत धिवरा की महिलाओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान
पुरोला ( उपला देवरा ) – जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत धिवरा (उपला देवरा ) की महिलाओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया । जगह जगह गांव में पालीथीन को एकत्रित कर उसे कूड़ेदान में जमा किया।बुराँस प्रोजेक्ट की सि0डब्लू 0 नीलम रतूड़ी ने सभी महिलाओं को विश्व पर्यावरण दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिये हमें पूरे गांव में सफाई रखने के साथ हर परिवार को एक एक पौधा लगाना चाहिए।
वहीं सार्थक ग्राम संस्थान की अध्यक्ष यशोमति रतूड़ी ने घर घर जाकर ग्रामीणों को एकत्रित कर सबको स्वच्छता अभियान में भाग लेने के प्रेरित किया। यशोमति हमेशा महिलाओं को अपने अधिकारों के लिये निडर होकर आगे आने के लिये जागृत करती रहती हैं। अपने गांव की महिलाओं के लिये रोजगार के लिए महिला समूह बनाकर कई कार्यक्रम भी चला रही हैं। रंजना रतूड़ी अपने सक्रिय कार्यो के लिए पूरे गांव में जानी जाती हैं।उनका कहना है कि हर महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए हमेशा निडर होकर आगे आना चाहिए।गांव यदि साफ रहेगा तो किसी तरह की बीमारियों से हमें जूझना नही पड़ेगा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं ने प्रतिज्ञा लेकर शपथ ली कि हमेशा अपने गांव को साफ सुथरा रखेंगे।कार्यक्रम में सुनैना देवी,रामेश्वरी देवी,दीपा, देवी,गौरी,उपासना,ग्राम पंचायत प्रधान (प्रशासक) शम्भु प्रसाद रतूड़ी,रामचन्द्र जगूड़ी आदि ने भाग लिया।

