उत्तराखंड

यशवीर पांवर बने कमलेश्वर महादेव जीप सूमो ड्राइवर ऑनर समिति पुरोला के अध्यक्ष

पुरोला – जनपद उत्तरकाशी के पुरोला में कमलेश्वर महादेव जीप सूमो ड्राइवर ऑनर समिति पुरोला के अध्यक्ष पद यशवीर पंवार को चुना गया।  1 मार्च को संघ का चुनाव होना तय था  लेकिन यशवीर के व्यवहार व कार्यों  देखते हुए  सर्वसम्मति से उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष बना दिया गया।यशवीर  सिंह पंवार  ग्राम उपला धिवरा के रहने वाले हैं वे टैक्सी मैक्सी यूनियन महासंघ  के प्रदेश मीडिया प्रभारी भी हैं।यशवीर अपने व्यवहार से जाने जाते हैं वे हर जरूरत मंद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। यशवीर ने बताया कि वाहन सेवाओं के लिये वे हमेशा अच्छी सुविधा देने के लिए तत्पर हैं ,यदि किसी वाहन चालकों द्वारा सवारियों के साथ  अच्छा व्यवहार नहीं किया जायेगा तो उसको यूनियन बर्दास्त नही करेगी। सभी वाहन चालक अपनी सवारियों को देवता का रूप समझ कर सेवा भाव से सबका सम्मान करें।उन्होंने हमेशा सेवा करने के लिए अपना मोबाइल नम्बर भी दिया गया है जिसका सभी उपयोग कर वाहन की सेवा ले सकते हैं। यशवीर पंवार अध्यक्ष – 126123453

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!