युवा नशे की लत में अपने जीवन को कर रहे बर्बाद,थार पर स्टेंड करते नदी में ले गये
देहरादून – देहरादून मालदेवता घूमने गए युवाओं की कार नदी में शमा गयी।सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि एक लाल रंग की थार लेकर कुछ युवक नशे में चूर होकर मालदेवता की सौंग नदी मेंस्टेंड करते नजर आए । अचानक नदी का पानी बढ़ गया जिस कारण कार नदी में ही शमा गयी। देहरादून में जगह जगह आये दिन नशेड़ियों का अड्डा बनते जा रहा है वही पुलिस भी लगातार कार्यवाही करती आ रही है लेकिन शहर में नशा कौन परोस रहा है इसकी तह तक जाना जरूरी है।शासन प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

