बायपास हरिद्वार रोड निरंकारी सत्संग भवन में युवा संगत में युवाओं ने बढ़चढ़ कर लिया भाग
निरंकारी मिशन दे रहा है युवाओं को नई दिशा।
युवाओं की ऊर्जा देश व समाज के काम आए।आपसी प्यार व प्रेम से ही समाज की कुरीतियां होगी समाप्त
देहरादून – निरंकारी सत्संग भवन हरिद्वार बायपास रोड में युवा सत्संग का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ो युवाओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया । युवाओं ने अपने-अपने विचार व अनुभव साझा किये। वहीं सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन संदेश को देते हुए अंजली आर्य ने कहा की युवा चाहे सामाजिक रूप से किसी भी स्थिति में हो अगर वह भक्ति को और निरंकार परमात्मा को अपने जीवन की प्राथमिकता बनाते हैं तो जीवन सहज और सरल हो जाता है वहीं दूसरी और बुजुर्गों से मिलने वाली परिपक्वता और अनुभव भी उतने ही आवश्यक हैं ,क्योंकि सिख केवल बड़ों से ही नहीं बल्कि छोटों से भी ली जा सकती है, अक्सर युवावस्था में यह भाव आ जाता है कि हम सब जान चुके हैं और सब कुछ कर सकते हैं यदि आत्म मंथन किया जाए हर व्यक्ति से सीखने का भाव रखा जाए और निरंकार के दर्शन को जीवन की प्राथमिकता बनाया जाए तो यही प्रयास वास्तव में जीवन को सफल बनाता है वही ब्रांच के मुखी ज्ञानेश्वर गुरंग ने आए हुए सभी युवाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि युवा ही देश की शान बान है।युवाओं को सदगुरु माता जी सवांरने व सुधारने के लिये ही पूरे विश्व में आध्यात्मिक ज्ञान बांट रही है। युवाओं को प्रेरित करने वाले राकेश डोभाल की पूरी संगत ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके जन्मदिन की बधाई दी।

