गाजणा मण्डल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष राजीव नौटियाल का गर्मजोशी से हुआ स्वागत
धौंतरी -उत्तरकाशी जनपद के गाजणा मण्डल के नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष राजीव नौटियाल का पूरे क्षेत्रवासियों ने बड़े गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।ग्रामीणों जगह जगह फूलमाओं से अपने मण्डल अध्यक्ष की अगवानी कर रहे थे।राजीव नौटियाल ने कहा कि सरकार हर वर्ग का ध्यान दे रही है ।इस क्षेत्र के विकास के लिए हर तरह से प्रयास किया जायेगा।सरकार ने उत्तरकाशी जनपद के लिए विकास के द्वार खोले हैं ।देश के प्रधानमंत्री ने शीतकालीन यात्रा के लिए स्वयं मुखवा हर्षिल आकर देशवासियों को यात्रा के लिए सन्देश दिया।
भाजपा के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट पूर्व जिला अध्यक्ष सते सिंह राणा पूर्व जिला उपाध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमनी राणा पूर्व निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष विनोद पोखरियाल पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश रावत जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंद बिष्ट सुकेश नौटियाल दीपक नौटियाल महिला मोर्चा मंडल की बबीता नौटियाल चंद्रकला भंडारी पार्वती डिमरी पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख विजयपाल असवाल,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष वेद प्रकाश बहुगुणा, फूल सिंह रावत ,लीला सिंह,इंदर सिंह रावत कुशाल मणी नौटियाल, नागेंद्र बहुगुणा एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत गाजणा मण्डल के प्रत्येक गांव से उपस्थित मातृ शक्ति और आम जन मानस भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का गर्म जोशी के साथ धौंतरी बाजार में ढोल नगाड़ों के साथ एक रैली निकाला कर भव्य स्वागत किया गया।