गंगानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त तीन लोगों की हुई मौत
उत्तरकाशी – गंगोत्री मार्ग पर गंगानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना बताई जा रही है।उक्त स्थान पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT , टीम 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDOभटवाड़ी, राजस्व टीम रवाना की गई है।
जिला प्रशासन का राहत और बचाव दल घटनास्थल पर है । यूकाडा का हेली पहुंच चुका है , संजीवनी हेली भी जल्द ही पहुंचने वाला है।
पुलिस और अन्य संबंधित विभाग भी मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है और दुर्घटना में प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

