उत्तराखंड

दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा पहुँची काशी विश्वनाथ नगरी ,मंदिर दर्शन कर गंगोत्री के लिए हुई रवाना

उत्तरकाशी  –  आज वात्सल्य ग्राम की प्रमुख दीदी माँ साध्वी भारतवर्ष की मातृशक्ति की प्रतीक ऋतंभरा  का उत्तरकाशी आना हुआ 1991 में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रम में दीदी मां यहां पहुंची थी उसके बाद उनका आगमन आज हुआ। उस समय स्वदेशी जागरण मंच का के मैं  अध्यक्ष मुरारी लाल भट्ट थे। मुरारी लसल की  भी आज काशी विश्वनाथ मंदिर में उनसे मुलाकात हुई ।राजनीतिक सामाजिक और विभिन्न सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा हुई।दीदी माँ ने उन्हें मथुरा आने का न्यूता दिया। साध्वी ऋतंभरा ने जैसे ही मुरारी लाल भट्ट को देखा उन्हें अपने पास बुलाकर बीती यादें को याद दिलाया।  साध्वी ऋतंभरा का जन्म 31 दिसंबर 1963 को हुआ था। वह एक हिंदू कट्टरपंथी, सार्वजनिक वक्ता और राष्ट्रवादी विचारक हैं। 1991 में स्थापित विश्व हिंदू परिषद (VHP) की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी की संस्थापक-अध्यक्ष हैं. 1980 के दशक के अंत में जन जागरण अभियान और 1990 के दशक में बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान विश्व हिन्दू परिषद के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हुईं।मथुरा में वात्सल्य ग्राम पर अपने आश्रम में सैकड़ों बालिकाओं की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!