उत्तराखंड

विश्व योग दिवस पर जिला न्यायालय में आयोजित किया गया योग कार्यक्रम

टिहरी – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला न्यायालय परिसर टिहरी गढ़वाल में प्रातः  एक घंटे के योग सत्र का आयोजन किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  नसीम अहमद की अध्यक्षता में आयोजित योग शिविर में सभी न्यायाधीशगण, अभियोजन अधिकारीगण, अधिवक्तागण, न्यायालय के कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर के प्रारंभ में अपर जिला जज  नसीम अहमद ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अधिवक्ता  जगजीत सिंह नेगी ने योग का मार्गदर्शन किया। शिविर में शिविर में कुटुंब न्यायाधीश  अब्दुल कय्यूम, सिविल जज सी.डि.  मोहम्मद याकूब, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  मिथिलेश पाण्डेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  आलोक राम त्रिपाठी, सिविल जज  कुलदीप नारायण, जिला शासकीय अधिवक्ता  स्वराज्य सिंह पंवार,सहायक जिला साशकीय अधिवक्ता  वेणी माधव शाह, सीनियर अधिवक्ता  दिनेश चंद्र सेमवाल, जिला बार एसोसिएशन के सचिव चंद्रभान सिंह राणा,चीफ लीगल डिफेंस अधिवक्ता  रत्नमणि थपलियाल,राजपाल सिंह मिंया, रतनपाल सिंह,अमित उपाध्याय,राजेन्द्र मिश्र्वाण, अमर सिंह राणा,आदि सैकड़ों कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया किया। शिविर के अंत में सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओ एवं दिनांक 22.06.2025 को आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान की भी जानकारी प्रदान की गई। शिविर के संबंध में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल  आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाह्य न्यायालय नरेंद्रनगर एवं कीर्तिनगर में भी योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है साथ ही जिला कारागार, विधिक सहायता क्लीनिक एवं प्रत्येक अधिकार मित्र द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में भी योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!