उत्तराखंड

धन सिंह रावत ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून स्थित वर्चुअल स्टूडियो का किया निरीक्षण

देहरादून –  विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत  द्वारा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून स्थित वर्चुअल स्टूडियो का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में प्रदेश में 1340 वर्चुअल स्टूडियो हाईब्रिड मोड़ में संचालित हो रहे हैं, जिसके द्वारा विद्यालयों को तकनीकी के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।  मंत्री  द्वारा निर्देश दिए गए कि स्टूडियो में शिक्षकों के द्वारा भी शिक्षण सामग्री तैयार की जाये एवं शिक्षकों को भी तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जाये। मंत्री द्वारा निर्देश दिए गए कि विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत तकनीकी रूप से दक्ष अध्यापकों को स्टूडियो के माध्यम से शिक्षण सम्बन्धी कार्य करने के लिये आमन्त्रित किया जाये। इस दौरान  मंत्री  द्वारा आगामी माह से प्रति माह 02 दिन सोमवार को प्रतिष्ठित महानुभावों एवं विभिन्न क्षेत्रों जैसे-शिक्षा, पर्यावरण, नागरिक सेवा, पर्यावरण, साहित्य एवं लोक संस्कृति के क्षेत्र मंे महत्वपूर्ण कार्य करने वाले व्यक्तित्वों के माध्यम से ‘‘शिक्षा की बात‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम को समग्र शिक्षा के द्वारा वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से संचालित किया जायेगा, जिसका शुभारम्भ माह अगस्त 2025 में किया जायेगा, जिसके प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड को आमन्त्रित करने हेतु  मंत्री  द्वारा निर्देशित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को नैतिक, सामाजिक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु सहायता मिलेगी।
उक्त के अतिरिक्त मंत्री  द्वारा समग्र शिक्षा के अन्तर्गत पुस्तकालय अनुदान निधि के अन्तर्गत पुस्तकों के चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं लाभप्रद बनाने हेतु निर्देश दिए गए। उनके द्वारा राजकीय प्रकाशकों की पुस्तकों पर उचित छूट प्राप्त कर विद्यालयों को अधिक से अधिक पुस्तकें प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।
मंत्री  द्वारा एससीईआरटी परिसर में  निर्माणाधीन आवासीय परिसरों के भूमि पूजन कार्यक्रम दिनांक 07 जुलाई 2025 को आयोजित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें करने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!