प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट पहुँचे डामटा, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
नौगांव ( डामटा) – प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जनपद उत्तरकाशी के डामटा पहुँचे । डामटा पहुँचते ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।नारायण सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र से युवती शीतल गौड़ जो अपनी लाखों रुपये की जॉब छोड़कर गांव में बीडीसी मेम्बर सीट के लिये प्रत्याशी थी वह निर्विरोध चुनाव जीत कर आयी है उसे विलोक प्रमुख के लिये अपना आशीर्वाद दे दीजिए जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने शुभकामनाएं देते हुए टाल दिया। शीतल गौड़ कंडारी गांव की रहने वाली है ।चार ग्राम पंचायतों की एक क्षेत्र पंचायत से वह निर्विरोध चुनी गई है।जिसकी विलोक प्रमुख की तैयारी चल रही है।

