ग्राम पंचायत धिवरा में प्रधान पद “ललिता राणा “ने रचा इतिहास 97 वोट से की जीत हासिल
पुरोला – ग्राम पंचायत धिवरा में प्रधान पद की दो उम्मीदवार के बीच चुनाव हुआ जिसमें ललिता राणा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की।कुल मतदान 372 का हुआ ।9 वोट रदद् हुए।जिसमें ललिता राणा को 230 मत प्राप्त हुए।ललिता की प्रतिद्वंद्वी पल्लवी पैन्यूली को मात्र 133 मत ही प्राप्त हुए।
ग्राम पंचायत धिवरा गांव अपनी अलग पहचान के लिए भी जाना जाता है ।यह ग्राम पंचायत लगभग25 पूर्व सुनाली ग्राम पंचायत के साथ ही जुड़ी थी,लेकिन जनसंख्या अधिक होने से इसे अलग ग्राम पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ।ग्राम पंचायत सुनाली में 27 साल तक केवल एक ही प्रधान का बोलबाला रहा ।जिससे लोगों के अंदर बदलाव की भावना जाग गयी ।27 साल के प्रधान को भी धिवरा के उम्मीदवार शम्भू प्रसाद ने 2 वोट से हरा कर इतिहास रच दिया था। वही इतिहास फिर ललिता राणा ने रच दिया।इस ग्राम पंचायत ने दो पंचवर्षीय में अपना विधायक मालचंद को विधानसभा में भेजा।इस ग्राम पंचायत ने भाजपा को जिलाध्यक्ष (अमीचन्द शाह ) भी दिया।विकास खंड पुरोला के प्रमुख पद पर रीता पंवार को भी नवाजा गया। धिवरा ग्राम पंचायत से युवा देश की सेवा व समाज सेवा की अपनी अलग पहिचान बनाये हुए हैं।

